प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई कई महत्वाकांक्षी एवं कल्याणकारी योजनाओ में से एक है. PM Kisan Samman Nidhi Yojna की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 फरवरी, 2019 को किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है, देश के छोटे और गरीब किसानों को आर्थिक रूप से मदद करते हुए उन्हें सशक्त बनाना। इसके साथ ही यह योजना किसानों की आय में स्थिरता लाने, खेती के शुरुआती खर्चों में सहायता करने और उन्हें सूदखोरों एवं साहूकारों पर निर्भर होने से बचने हेतु लाया गया है.
इस योजना में वैसे सभी किसान जो इस PM Kisan Samman Nidhi Yojna के लिए पात्रता रखते है, को खेती से जुड़े विभिन्न खर्चों में सहायता देने के लिए प्रतिवर्ष ₹ 6,000 (छः हजार) की वित्तीय मदद प्रदान करने का प्रावधान है. ₹ 6,000 (छः हजार) की ये राशि गरीब किसानो को एक साथ नहीं दिया जाता है, बल्कि उनको ये राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती है. ये राशि किसानो को cash या cheque के माध्यम से नहीं दिया जाता, बल्कि गरीब किसानो के बैंक खाता में सीधे ये राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा जा रहा है। ऐसा करने का एक बहुत बड़ा फायदा ये भी है की इससे किसी भी तरह के बिचौलियों, दलाल अथवा धोखाधड़ी की सम्भावना भी समाप्त हो जाती है।
वर्तमान समय में PM Kisan Samman Nidhi Yojna पूरे भारत में लागू है और पूरे भारत के लाखों-करोड़ों गरीब किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास उनका आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि से जुड़े जरुरी कागजात होना अति आवश्यक है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna Status – 22nd क़िस्त, लाभार्थी की सूची, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा अब तक 21वीं क़िस्त जारी किया जा चूका है। 21वीं क़िस्त भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 19 नवंबर, 2025 को जारी किया गया था। 21वीं क़िस्त में देशभर के करीब 9 करोड़ से अधिक गरीब किसानों के बैंक खातों में ₹ 2,000 (दो हजार) सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजे गए थे। अब भारत से सभी किसान 22वीं क़िस्त का इंतजार कर रहे हैं.
PM Kisan Samman Nidhi Yojna की 21वीं किस्त भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 19 नवंबर, 2025 को कोयंबटूर, तमिलनाडु से जारी किया गया। इससे हमारे देश भर के करीब 9 करोड़ गरीब किसानों के पास उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे लगभग 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया गया है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojna की 22वीं किस्त की लिस्ट, भारत सरकार के द्वारा अभी जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 22nd क़िस्त, लाभार्थी की सूची भारत सरकार के द्वारा जनवरी से मार्च, 2026 के बीच या ये कहे की ये मुख्य रूप से फरवरी, 2026 में या उसके अंत तक जारी किये जाने की सम्भावना है, परन्तु यह तिथि केवल अनुमान के आधार पर आधारित है। भारत सरकार द्वारा अभी तक फाइनल तारीख जारी नहीं हुई है। 22nd क़िस्त, लाभार्थी की सूची की आधिकारिक घोषणा रिलीज़ से कुछ दिन पहले ही किया जाता है.
📍 Note :- भारत सरकार के द्वारा अभी तक 22वीं क़िस्त की आधिकारिक रिलीज़ तारीख की घोषित नहीं की गई है।
22वीं क़िस्त की रकम किन-किन किसानों को नहीं मिलेगी?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो PM Kisan 22वीं क़िस्त उन्हीं किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी जिनकी सभी जरूरी मान्यता (verification) सही ढंग से पूरी हुई है। जिन किसानों ने ज़रूरी औपचारिकताएँ समय रहते पूरी नहीं की हैं, उन्हें 22वीं क़िस्त नहीं मिल सकती है।
👉 वैसे सभी किसान जिन्होंने अपना e-KYC पूरा नहीं ❌ किया है.
- सभी किसानों के लिए e-KYC (विद्युत पहचान सत्यापन) करना अनिवार्य है. ध्यान रहे अगर आपने e-KYC पूरा नहीं कराया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है और 22वीं किस्त आपको नहीं मिलेगी।
👉 वैसे सभी किसान जिन्होंने अपना आधार नंबर को बैंक से लिंक नहीं ❌ किया हुआ है.
- PM Kisan योजना में आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक करना आवश्यक है। अगर आधार लिंकिंग अधूरी है, तो भी आपको लाभ का भुगतान नहीं मिलेगा।
👉 वैसे सभी किसान जिन्होंने अपने जमीन की जानकारी सही – सही नहीं ❌ दिया है.
- सभी किसानों जिनका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है, जिन्होंने बैंक विवरण गलत डाली है, और भूमि रिकॉर्ड या other documents ठीक से दर्ज नहीं हैं
उन सभी भारतीय किसानो को PM Kisan Samman Nidhi Yojna की 22वीं क़िस्त तब तक नहीं मिलेगी, जब तक की वे आवश्यक डाटा को अपडेट नहीं करा लेते।
…तो आपको क्या करना चाहिए ?
अगर आप चाहते है कि PM Kisan Samman Nidhi Yojna की आपकी 22वीं किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे आपके बैंक खाते में प्राप्त हो, तो नीचे दिए गए सभी जरूरी कार्य समय रहते अवश्य पूरे करें :-
- अपको अपना e-KYC तुरंत पूरा करना चाहिए, क्योंकि इसके बिना 22वीं किस्त किस्त जारी नहीं की जायेगी।
- इस बात को आप दुबारा से जांच कर ले कि आपका आधार कार्ड बैंक खाते से सही तरीके से लिंक हुआ है या नहीं, अगर लिंक नहीं है तो उसे जितना जल्दी हो सके लिंक करा ले.
- आप ने अपना जो भी बैंक खता PM Kisan Samman Nidhi Yojna से जोड़ा है, वह बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए और उसमें कोई तकनीकी समस्या नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आप का 22वीं किस्त किस्त आपके खाता में नहीं जा पायेगा।
- आप PM किसान पोर्टल पर अपना दर्ज किया गहा नाम, मोबाइल नंबर और बैंक विवरण दुबारा जांच ले।
- आप अपनी लाभार्थी स्थिति (Beneficiary Status) नियमित रूप से हमारे वेबसाइट से चेक करते रहें।
- यदि कोई त्रुटि दिखाई दे, तो उसे तुरंत नजदीकी CSC केंद्र या कृषि कार्यालय में जाकर ठीक कराएँ
इन सभी बातों का ध्यान रखने से आपकी किस्त रुकने या अटकने की संभावना समाप्त हो जाती है और आपको योजना का लाभ समय पर मिल जाता है।
Beneficiary Status कैसे देखें ?
अगर आपको PM Kisan Samman Nidhi Yojna के तहर मिलने वाली राशि का इन्तजार है, और आप ये जानना चाहते है कि इस बार आपको इस योजना के तहत मिलने वाला लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आप को सब से पहले लाभार्थी स्टेटस और Beneficiary List देखने की जरुरत है, जिसकी प्रक्रिया NRDP के द्वारा निचे बताया गया है :-
- आपको सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi Yojna आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है.
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने PM Kisan Samman Nidhi Yojna का भारत सर्कार का ऑनलाइन पोर्टल खुल जाएगा.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर हैं:
📞 155261
📞 1800-115-526 (टोल फ्री)
📞 011-23381092
इसके अलावा किसान अपनी समस्या नजदीकी CSC (जन सेवा केंद्र) या कृषि विभाग कार्यालय में जाकर भी दर्ज करा सकते हैं।